Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय शोध आलेख प्रतियोगिता का पोस्टर कुलपति ने किया जारी


मोतिहारी। 
भारतीय शिक्षण मंडल, महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय ईकाई द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता का पोस्टर कुलपति प्रो आनंद प्रकाश व भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार के प्रांत अनुसंधान प्रमुख प्रो संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रांत शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रमुख प्रो विकास पारीक , विश्वविद्यालय ईकाई प्रांत प्रमुख डॉ. साकेत रमण, विश्वविद्यालय संयोजक प्रो शिरीष मिश्रा, सहसंयोजक प्रो सुनील श्रीवास्तव, प्रांत प्रचार प्रमुख नवीन तिवारी, जिला सह संयोजक महिमा कश्यप उपस्थित थे।

प्रो आनंद प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित इस शोध आलेख प्रतियोगिता में सुभाष-स्वराज-सरकार  के अंतर्गत 6 अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं, जिसपर वैचारिक मंथन होना आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अध्ययन व शोध की संस्कृति विकसित करते हैं।

प्रांत अनुसंधान प्रकोष्ठ प्रमुख प्रो संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह शोध आलेख प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित है। पूरे उत्तर बिहार प्रांत से 3000 से अधिक प्रतिभागियों का लक्ष्य रखा गया है। इसमें स्नातक, परा स्नातक, पीएचडी शोधार्थी एवं 40 वर्ष से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता हैं। पंजीयन http://www.bsmbharat.org पर किया जा सकेगा। 

प्रांत शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रमुख प्रो विकास पारीक ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 6 विषय निर्धारित किए गए हैं जिसपर शोध आलेख आमंत्रित किया जा रहा है। शोध पत्र के विषय हैं
1. आत्मनिर्भर भारत : सुभाष की दृष्टि से।
2. आजाद हिंद सरकार : महत्व एवं संरचना।
3. स्वाधीनता के अज्ञात वीर।
4. अंतर्राष्ट्रीय संबंध दृष्टि : नेताजी से आज तक।
5. अमृतकाल से सुभाष संकल्प: 2022 से 2047।
6. अनिवार्य सैन्य प्रशिक्षण की आवश्यकता।

विश्वविद्यालय ईकाई प्रांत प्रमुख डॉ. साकेत रमण ने कहा कि उत्तर बिहार में राज्य, केंद्रीय एवं निजी समेत कुल 13 विश्वविद्यालय तथा उनसे संबद्ध सभी महाविद्यालयों से विद्यार्थी और शोधार्थी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शोध आलेख प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है वहीं शोध आलेख जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। पंजीयन के उपरांत प्रांत स्तरीय निरीक्षण समिति पंजीकृत विद्यार्थियों को इससे जुड़े सुझाव व जरूरी मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी।

Post a Comment

0 Comments