राष्ट्रीय प्राद्यौगिकी संस्थान, पटना, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना एवं शिक्षा सांस्कृतिक उत्थान न्यास, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय/संस्थान स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं आत्म निर्भर भारत अभियान क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला राष्ट्रीय प्रद्योगिकी संस्थान, पटना में आज आयोजित हुआ| इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अतुल कोठारी, राष्ट्रीय सचिव, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और मुख्य अतिथि डॉ मोहन सिंह, सह संयोजक बिहार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे| सभी अतिथियों का स्वागत एन आई टी, पटना के निदेशक प्रोफेसर पी के जैन ने किया|
तत्पश्चात नई शिक्षा नीति 2020 बिहार प्रांत का प्रतिवेदन प्रो रास बिहारी सिंह और प्रो अजय प्रताप सिंह ने प्रस्तुत किया जबकि आत्म निर्भर भारत अभियान बिहार का प्रतिवेदन सी वी रमन यूनिवर्सिटी, वैशाली के कुलसचिव डॉ सीतेश कुमार सिन्हा ने किया| हालांकि आत्म निर्भर भारत अभियान के समन्यवक , आई आई आई टी , भागलपुर के निदेशक प्रो अरविंद चौबे ने विस्तृत रूप से अपनी उपलब्धियों को रखा जिसमें लंग्स एक्स रे आधारित कोरोना को पहचानने वाला सॉफ्टवेयर प्रमुख है| आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, एग्रीकल्चर आधारित आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी सकारात्मक पहल की जा रहा है|
इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति, प्रो संजीव कुमार शर्मा, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गिरीश चौधरी, नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के सी सिन्हा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डी पी तिवारी, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो फारूख अली, बिहार विश्वविद्यालय सेवा समिति के माननीय सदस्य प्रो अशोक कुमार, चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ मृदुला मिश्रा, बिहार पशु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रामेश्वर प्रसाद सिंह, सी रमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विमल कुमार शर्मा, कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो शशि नाथ झा ने भाग लिया| इनका परिचय बिहार-झारखंड के क्षेत्र संयोजक सह बिहार विश्वविद्यालय सेवा समिति के सदस्य प्रो विजय कांत दास ने किया तथा स्वागत दक्षिण बिहार के संयोजक प्रो अरुण कुमार सिंह, उत्तर बिहार के संयोजक प्रो त्रिलोचन शर्मा तथा एन आई टी पटना के उप निदेशक प्रो सुरेश कांत वर्मा ने किया|
श्री अतुल कोठारी अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवम आत्म निर्भर भारत अभियान पर विस्तृत जानकारी दी और इसके लिए बहुत सुझाव भी आमंत्रित किए| उनका मार्गदर्शन काफी ज्ञानवर्धक और उत्साहपूर्ण रहा| इस एक दिवसीय कार्यशाला में कुलपतियों, विभिन्न संस्थानों के निदेशकों के अलावा काफी शिक्षाविदों ने भाग लिया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने किया| इस अवसर डा मनीष कंठ, रोबिन बालियान, पुष्कर देव सहित कई शिक्षाविद उपस्थित हुए।
0 Comments