Ticker

6/recent/ticker-posts

एमजीसीयूबी के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रकोष्ठ' की ओर से 72 वें संविधान दिवस पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन




मोतिहारी। 

महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतीहारी के एक भारत श्रेष्ठ प्रकोष्ठ की ओर से 72 वें  संविधान दिवस  एवं आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर भारत सरकार के द्वारा मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत बिहार एवं मिजोरम राज्य पर आधारित एक ऑनलाइन प्रश्नोंतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एक भारत श्रेष्ठ प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रोफेसर रफीक उल इस्लाम एवं सह-समन्वयक डॉ०श्वेता सिंह (भौतिक विज्ञान विभाग ), डॉ०रश्मि श्रीवास्तव (शैक्षिक अध्ययन विभाग ) एवं डॉ० नरेंद्र सिंह (राजनीति विज्ञान विभाग) के दिशा निर्देश में  26  नवंबर 2021 को आभासी मंच से  किया गया | इस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बिहार राज्य एवं  मिजोरम राज्य के भारतीय संविधान के निर्माण में  योगदान पर प्रश्नों को समाहित किया गया था। जिसमें महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय और  मिजोरम केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं  सम्पूर्ण भारत के अन्य विश्वविद्यालय से 288  विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की समाप्ति पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्रेषित किया गया | 


महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रकोष्ठ' द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश विद्यार्थियों को संविधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना एवं उनके महत्व से परिचित करना था । सम्पूर्ण  कार्यक्रम को सफल बनाने में एक भारत श्रेष्ठ प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य डॉ० प्रीति बाजपई, डॉ० अंजनी श्रीवास्तव, डॉ०जुगल किशोर दधीचि, डॉ०दिनेश व्यास , डॉ०परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ० भावनाथ पाण्डेय, डॉ०विश्वेश वाग्मी, डॉ०उमेश पात्रा आदि की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही |

Post a Comment

0 Comments