Ticker

6/recent/ticker-posts

ठंडे के मौसम में कंबल का वितरण सबसे बड़ी पुण्य का कार्य - माया

पूरे ठंड में कंबल का वितरण करेगी संस्था - काजल शर्मा

आज अरवल में समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर गरीब महिलाओ के बीच एक हजार से ऊपर कम्बल का वितरण किया। कार्यकर्म की अध्यक्षता श्रीमती काजल राज शर्मा, संचालन माला सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा कुमारी  ने की। कंबल वितरित करते हुई संस्था की संयोजिका माया श्रीवास्तव कही कि आज ठंड के मौसम में कंबल बाट कर संस्था ने सही अर्थों में पुण्य का काम है।सभी संस्थाओं को चाहिए की ठंड के मौसम में गरीब लोगो के कंबल और गर्म कपड़े का वितरण करे।आज प्रत्येक साल ठंड के मौसम में हजारों लोग ठंड के कारण मौत हो रही है।इसे रोकने का काम हम लोगो के ऊपर है।हम अगर मिलकर इस ओर कार्य करे तो हम इस मौत को रोक सकते है।


अपने अध्यक्षीय संबोधन में काजल राज शर्मा ठंड से किसी की मौत न हो इसके लिए कंबल और गर्म कपड़े बाटने के अभियान को जारी रखा जायगा।
इस अवसर पर स्मिता सिन्हा, श्वेता सिंह, मीना श्रीवास्तव,सरिता सिंह के अलाबे महेश यादव, मोहन पासवान,अमित कुमार और विकास कुमार का योगदान काफी सराहनीय था।

Post a Comment

0 Comments