Ticker

6/recent/ticker-posts

Cauvery Water Dispute: कावेरी विवाद के चलते बेंगलुरु आज और शुक्रवार को पूरा बंद!

तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है. किसान नेता कुरुबुरू शांताकुमार के नेतृत्व वाले किसान संघों और अन्य संगठनों के एक प्रमुख संगठन कर्नाटक जल संरक्षण समिति ने आज के बेंगलुरु बंद का आह्वान किया था। बीजेपी और आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने आज बंद का समर्थन किया है. बेंगलुरु पुलिस हाई अलर्ट पर है और किसी भी अवांछित घटना से बचने के लिए सभी पर्याप्त सुरक्षा कदम उठा रही है। आज परिवहन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है क्योंकि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मचारी और श्रमिक महासंघ और बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने 'बेंगलुरु बंद' के आह्वान को अपना समर्थन दिया है। 

शहर में धारा 144 लगा दी गई है सहर में 5 लोगो को एक साथ इकठा होने की इजाजत नहीं है.
बेंगलुरु पुलिस ने दोहराया कि सुप्रीम कोर्ट या कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक किसी भी बंद, विरोध प्रदर्शन, जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। बेंगलुरु में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. 

इस बीच, कन्नड़ कार्यकर्ता वाटल नागराज के नेतृत्व में कन्नड़ ओक्कुटा के बैनर तले 29 सितंबर को एक और बंद की सोमवार को घोषणा की गई। प्रो-कन्नड़ संगठनों ने शुक्रवार 29 सितंबर को दुआबारा पूरे राज्य में बंद का ऐलान किया है। इसे देखते हुए बेंगलुरु के इंड्रस्टियलिस्ट ने एक हफ्ते में होने वाले दो बंद के कारन करीब 4,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि इससे अभी-अभी महामारी से उबरी अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है। इसलिए सरकार बंद की जगह विरोध प्रदर्शन की केवल परमिशन दी जानी चाहिए।

क्या है इसका कारन ? 

दरअसल, 13 सितंबर को कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) ने एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया कि कर्नाटक अगले 15 दिन तक तमिलनाडु को कावेरी नदी का 5 हजार क्यूसेक पानी दे। कर्नाटक के किसान संगठन, कन्नड़ संस्थाएं और विपक्षी पार्टियां इसी फैसले का विरोध कर रही हैं।
आपको यह भी बता दे , कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी से जुड़ा यह विवाद 140 साल पुराना है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में मंगलवार को एक बार फिर सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी को हर 15 दिन में मीटिंग करने का आदेश दिया था।

Post a Comment

0 Comments