एनडीए में लड़कियों को परीक्षा देने का मौका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में नेशनल डिफेंस अकैडमी (एनडीए) में लड़कियों के परीक्षा देने की इजाजत दे दी है। 5 सितंबर को एनडीए की प्रवेश परीक्षा होनी है। एनडीए में दाखिले पर फैसला बाद में होगा।
सैनिक स्कूलों ने पिछले साल से लड़कियों को प्रायोगिक तौर पर लेना शुरू कर दिया है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने भी लाल किले से घोषणा कर दी है कि लड़कियों को सैनिक स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा, मगर इंडियन मिलेट्री कॉलेज में अभी लड़कियों को प्रवेश मिलना संभव नहीं हो पा हो रहा है। सेना का कहना है कि लड़के और लड़कियों के लिए ट्रेनिंग अलग अलग हैं। महिलाओं को अभी तक सेना में लड़ाकू बलों में भर्ती नहीं किया गया है, और उन्हें केवल 10 गैर-लड़ाकू स्ट्रीम में भर्ती किया जाता है।
सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए, सैनिक स्कूलों, आरआईएमसी में महिलाओं को प्रवेश नहीं देने के विचार पर सेना को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, "आप इस मामले पर न्यायपालिका को आदेश देने के लिए बाध्य कर रहे हैं। यह बेहतर है कि आप (सेना) खुद इसके लिए दिशानिर्देश तैयार करें। हम उन लड़कियों को एनडीए की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे रहे हैं जिन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।"
SC ने लड़कियों को अभी 'अंतरिम उपाय' के तौर पर एनडीए की परीक्षा देने की अनुमति दी है। लड़कियों के एनडीए में प्रवेश के मुद्दे पर विस्तृत नीति बनाने के लिए 05 सितंबर को विचार किया जाएगा।
By : Aastha Rani
0 Comments