Ticker

6/recent/ticker-posts

वैदिक संस्कृति को आत्मसात करने की आवश्यकता- डॉ. कर्मात्मा पांडे


मोतिहारी।  दिनांक 26/01/2023 को  आर्ष विद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान वेद विद्यालय मोतिहारी के प्रांगण में संस्कार भारती के संस्थापक योगेंद्र बाबा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य उगम पांडे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कर्मात्मा पांडे जी ने किया। संचालन एवं संयोजन श्री सुशील कुमार पाण्डेय, विभाग संयोजक कुटुंब प्रबोधन आर्ष विद्या शिक्षण प्रशिक्षण वेद विद्यालय मोतिहारी ने किया। कार्यक्रम में बाबा योगेंद्र जी के जीवन पर डॉ परमात्मा कुमार मिश्र, सहायक प्रोफेसर ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संघचालक श्रीमान उदय नारायण जी,  प्रांत संयोजक, सामाजिक समरसता गतिविधि प्रमुख श्रीमान कृष्ण कुमार ने भी संबोधित किया। आगन्तुकों का स्वागत एवं परिचय श्री संजीव जी ने प्रस्तुत किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य कर्मात्मा पांडे ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का मूल मंत्र समरसता और भाई-चारा है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी वैदिक संस्कृति को लेकर चलने की जरूरत हैं और इस दिशा में समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। 

कार्यक्रम में  संस्कार भारती के प्रांत मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुनील दीपक घोड़के , सहायक आचार्य, मगांकेविवि एवं  संस्कार भारती के प्रांत कार्यसमिति सदस्य डॉ परमात्मा कुमार मिश्रा,  सहायक आचार्य, मगांकेविवि तथा संस्कार भारती मोतिहारी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,  डॉ. अमित रंजन, सहायक प्रोफेसर, जंतु विज्ञान,मगांकेविवि,  जिला महासचिव आलोक चंद्र (अधिवक्ता), श्री देवेंद्र पांडे जी, सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व संकाय सह निदेशक आर्ष विद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान वेद विद्यालय मोतिहारी , प्रसिद्ध संगीतज्ञ सितार वादक शिक्षक संजय मिश्रा जी, संस्कार भारती के विस्तारक श्री अमित कुमार जी , योगाचार्य योगी श्री शैलेंद्र गिरी जी, सुधीर दत्त पराशर जी, मुकेश ओझा जी, अरुण तिवारी जी, राकेश तिवारी जी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी  उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद विद्यालय के बटुकों द्वारा सरस्वती बन्दना गायन से हुई। वेद विद्यालय के विद्यार्थियों का विशेष कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments