महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय और टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुई। यह कार्यक्रम जिला स्कूल स्थिति चाणक्य भवन के राजकुमार शुक्ल सभागार में हुई। इस मौके पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर के प्रभारी डॉ रविकांत सिंह और जी. रेड्डी ( उप- कुलपति, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी) उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2 भारतीय संस्था एक दूसरे को विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करेगा।
इस अवसर पर डॉ रविकांत सिंह ने कहा कि यह दोनों भारतीय संस्था उत्तर बिहार के उन्नति और संवर्धन के लिए निरंतर क्रियाशील रहेगी।
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई की एक इकाई है और यह टाटा मेमोरियल सेंटर की 10 वीं शाखा है। इस संस्था से पूरे उत्तर बिहार के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
वहीं कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि हमारी हमेशा कोशिश रहती हमारा विश्वविद्यालय हमेशा दूसरे संस्था और विश्वविद्यालयों के साथ काम करे इससे ज्ञान का आदान प्रदान होगा और दोनों संस्थाएं उन्नति करेगी। इसी कड़ी में यह समझौता दोनों संस्थाएं के लिए ऐतिहासिक घड़ी है इसके सुखद परिणाम हमें निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे।
इस मौके पर मैनेजमेंट साइंस के अधिष्ठता प्रो. पवनेश कुमार ने कहा कि मैनेजमेंट और सोशल साइंस से हमारे फैकल्टी और उनके प्रोफेसर हमारे यहां आएंगे। इससे यहां पढ़ रहे बच्चों को एक विकसित माहौल मिलेगा।
इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. अलका लहाल ने किया।इस अवसर पर विश्विद्यालय और टाटा मेमोरियल सेन्टर से बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments